195+ 2 Line Intezaar Shayari in Hindi | इंतज़ार शायरी दर्द भरी

2 line intezaar shayari: प्यार में इंतज़ार का एहसास हर दिल ने कभी न कभी ज़रूर महसूस किया होता है, और यही एहसास intezar shayari को खास बनाता है। जब किसी अपने का इंतज़ार लंबा हो जाता है, तो intezaar shayari दिल के जज़्बात बयां करने का सबसे खूबसूरत तरीका बन जाती है। इस पोस्ट में हम आपके लिए लाए हैं बेहतरीन intezaar shayari in Hindi, जो आपके दिल की बात सीधे शब्दों में कहेगी। खासकर अगर आप ढूंढ रहे हैं इंतज़ार शायरी दर्द भरी, तो यहां आपको हर एहसास की झलक मिलेगी। इन 2 लाइन की शायरियों में छुपा है प्यार, दर्द और उम्मीद का अनोखा संगम।

बेहतरीन intezar shayari और 2 line intezaar shayari in Hindi का खास कलेक्शन। यहां मिलेगी इंतज़ार शायरी दर्द भरी 2 लाइन में

2 Line Intezaar Shayari in Hindi – इश्क़ में इंतज़ार पर ये हैं चुनिंदा शेर…

हमने तो अपना हर लम्हा तुझपे वार दिया,
तू आया भी नहीं पर हमने इंतज़ार किया,,

एक तरफ है खामोशी, एक तरफ इंतज़ार है,
फिर भी ये मोहब्बत अपने आप में ही कमाल है।

तू भी कभी अपने होठों पर मेरा नाम रख के देख,
तू भी तो कभी मेरा इंतज़ार कर के देख,,

अदब से कर रहा हूँ दिलबर तेरा इंतजार,
लौट आयेगा एक दिन अगर सच्चा होगा प्यार।

पलकों पर रूका है समन्दर खुमार का,
कितना अजब नशा है तेरे इंतजार का।

तुम देखना यह इंतज़ार रंग लायेगा ज़रूर,
एक रोज़ आँगन में मौसम-ए-बहार आएगी ज़रूर।

किसी ने मोहब्बत लिखी तो किसी ने करार लिखा,
हमने अपने हर एक शेर में बस तेरा इंतजार लिखा !

Intezar Shayari – प्यार और भावनाओं को बयान करने का तरीका

एक मुलाकात की आस में
मैं ज़िंदगी गुजार लूंगा
तुम हां तो कहो तुम्हारे लिए
उम्र भर इंतज़ार करूंगा.

उनका वादा है के वो लौट आएंगे,
इसी उम्मीद पर हम जिये जाएंगे,
ये इंतजार भी उन्हीं की तरह प्यारा है,
कर रहे थे, कर रहे हैं और किए जाएंगे।

इंतजार रहता हर शाम तेरा,
यादें सताती हैं ले-ले कर नाम तेरा,
मुद्दत से बैठे हैं ये आस पाले,
की आज आएगा कोई पैगाम तेरा।

हर शाम से तेरा इजहार किया करते हैं,
हर ख्वाब में तेरा दीदार किया करते हैं,
दीवाने ही तो है हम तेरे,
जो हर वक्त तेरे मिलने का इंतजार किया करते हैं।

फिर आज कोई ग़ज़ल तेरे नाम ना हो जाए,
कहीं लिखते लिखते शाम ना हो जाए,
कर रहे हैं इंतजार तेरी मोहब्बत का,
इसी इंतजार में जिंदगी तमाम ना हो जाए।

आंखें भी मेरी पल्को से सवाल करती हैं,
हर वक्त आपका ही खयाल करती है,
जब तक ना कर लें दीदार आपका,
तब तक वो आपका इंतजार करती हैं।

आप करीब ही ना आए इज़हार क्या करते,
हम खुद बने निशाना तो शिकार क्या करते
सांसे साथ छोड़ गई पर खुली रखी आंखें,
इस से ज्यादा किसी का इंतजार क्या करते,,

नजर चाहती है दीदार करना,
दिल चाहता है प्यार करना,
क्या बताऊ इस दिल का आलम,
नसीब मे लिखा है इंतज़ार करना

एक अजनबी से मुझे इतना प्यार क्यों है,
इनकार करने पर चाहत का इकरार क्यों है,
उसे पाना नही मेरी तकदीर में शायद,
फिर हर मोड पे उसी का इंतज़ार क्यूँ है।

इंतज़ार शायरी दर्द भरी – Intezar shayari short

कभी खुशी से खुशी की तरफ नहीं देखा,
तुम्हारे बाद किसी के तरफ नहीं देखा,
ये सोच कर के तुम्हारा इंतजार लाज़ीम है,
तमाम उम्र घड़ी की तरफ़ नहीं देखा।

मोहब्बत में किसी का इंतजार ना करना,
गर हो सके तो किसी से प्यार ना करना,
कुछ नहीं मिला किसी से मोहब्बत कर के,
खुद की जिंदगी इस्स पर बेकार ना करना।

हर वक्त तेरा इंतजार रहता है,
तेरे लिए सनम दिल बेकरार रहता हैं,
मुझे पता है तू नहीं किस्मत में मेरे,
फिर भी ना जाने क्यों तेरा इंतजार रहता है,,

वो तारों की तरह रात भर चमकते रहे,
हम चांदनी रात में इन्तेजार करते रहे,
वो तो बीते वक़्त थे उन्हें आना न था,
हम यूँ ही सारी रात करवट बदलते रहे.,

तड़प के देख किसी की चाहत में,
तो पता चले के इंतजार क्या होता है,
यूं मिल जाए अगर कोई बिना तड़प के,
तो कैसे पता चले के प्यार क्या होता है?

रोती हुई आँखों में इंतज़ार होता है,
ना चाहते हुए भी प्यार होता है,
क्यूँ देखते है हम वो सपने,
जिनके टूटने पर भी उनके सच होने का इंतज़ार होता है।

कभी-कभी कुछ अल्फ़ाज़ ही हमारे दिल का पूरा हाल बयान कर देते हैं, और यही इन पंक्तियों की खूबसूरती है। हर एहसास में एक कहानी छुपी होती है, जो किसी न किसी से जुड़ जाती है। अगर इन शब्दों ने आपके मन को छुआ हो, तो इन्हें अपने दोस्तों और अपनों तक ज़रूर पहुंचाएं। आगे भी ऐसे ही भावनाओं से भरे लेख पढ़ते रहें और अपने दिल की आवाज़ को महसूस करते रहें।

Leave a Comment