Long Distance Relationship Shayari for Couple – लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शायरी

Long Distance Relationship में दूरियाँ जरूर होती हैं, लेकिन सच्चा प्यार दूरी से कम नहीं होता। ऐसे रिश्तों की भावनाओं को Long Distance Relationship Shayari बहुत खूबसूरती से बयां करती है। जब याद, इंतज़ार और प्यार शब्दों में ढलते हैं, तो हर लाइन दिल को छू जाती है। अगर आप अपने जज़्बात शेयर करना चाहते हैं, तो Miss You Shayari, Love Shayari और Distance Love Quotes दिल की बात कहने का सबसे प्यारा तरीका बन जाते हैं। ये शायरी दूर रहकर भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखती है।

Read the best Long Distance Relationship Shayari for couples. Emotional Hindi shayari about love, distance, and missing someone special.

Long Distance Relationship Shayari in Hindi | Miss You Love Shayari & Distance Love Quotes

किसी की क्या बताएं की,
कितने मजबूर हैं हम।
एक तुम्ही को चाहा है और
तुम्हीं से दूर है हम !

दूर रहकर भी तुम रहते हो मेरे पास,
आपकी हर बात मेरे लिए है खास।
यकीन करो मेरी बात पर करो विश्वास,
कितना खूबसूरत है आपके होने का एहसास ।

ये दिल कहता है पास तुम्हें बुलाऊं,
पास बुला कर साथ तुम्हें बिठाऊं।
फिर हाथों में लेकर हाथ तुम्हारा,
मैं प्यार के नए गीत नए तराने गाऊं।।

तेरे बिना ये रातें, सूनी सूनी लगती हैं,
तेरे बिना ये बातें, अधूरी सी लगती हैं।
दूर होके भी तू मेरे दिल के पास है,
तेरे बिना मेरी हर खुशी, कुछ खोई खोई सी लगती है।

दूर रहना आपका हमसे सहा नहीं जाता,
जुदा हो के आपसे हमसे रहा नहीं जाता,
अब तो वापस लौट आईये हमारे पास,
दिल का हाल अब किसी से कहा नहीं जाता।

कभी सुबह होती थी आपको देख कर,
आपको देख कर ही चांद निकलता,
अब आलम कुछ यूं हैं मेरे महबूब,
कि ये जुदाई का मौसम है हमें खलता।

इन दूरियों की ना परवाह कीजिये,
दिल करे जब हमे पुकार लीजिये,
ज्यादा दूर नहीं हैं हम आपसे,
बस एक कॉल करके हमे बुला लीजिये।

ये दिल कुछ आवारा हो गया है,
जीवन मेरा कुछ बंजारा हो गया है,
तुम कुछ दूर क्या गए इस शहर से,
यहां दुश्वार गुजारा हो गया है।

ये दिल दे रहा है ये सदा,
तू मेरे पास आ जरा,
देख आकर क्या है मेरा हाल,
जैसे बिन अंबर ये धरा।

रब से हर रोज यही फरियाद करती हूं,
जल्द तुमसे मिलने की आस करती हूं,
एक दिन भी नहीं गुजरता ऐसा सनम,
जिस दिन न मैं तुम्हें याद करती हूं।

दूरियां कब मिटा सकी हैं प्यार का अफसाना,
ख्वाबों में मिल जाते हैं हम आशिक दिलवाले,
चलो छोड़ छाड़कर दुनिया भर की शिकायतें,
तुम ये प्यार संभालों, हम तुम्हारें ख्वाब संभालें।

हमारी सच्ची मोहब्बत के आगे ये दूरियां भी हार जायेगी,
इस पतझड़ के मौसम के बाद एक बार फिर बहार आयेगी।

काश मैं तुम्हें गले लगा पाता, तुम्हें kiss कर पाता,
या जब हम मिलते हैं तो बस तुम्हारी आँखों को देखते रहता।

पहले तो इंतजार की कई रातें होती है,
फिर मिलने के बाद हजारों बातें होती हैं..

काश मेरी एक ख्वाहिश पूरी हो मेरी इबादत के बगैर,
वो आकर मुझे अपने गले लगा ले मेरी इजाजत के बगैर।

तेरे और मेरे दिल का रिश्ता बहुत अजीब है,
मीलों की है दूरियाँ फिर भी तू सबसे क़रीब है।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आसान नहीं होता, लेकिन सच्चा प्यार दूरी से कभी कम नहीं होता। जब दो लोग दिल से जुड़े होते हैं, तो किलोमीटर की दूरी भी उनके रिश्ते को कमजोर नहीं कर पाती। ऐसे रिश्तों में यादें, इंतज़ार और छोटे-छोटे संदेश ही प्यार को ज़िंदा रखते हैं। उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शायरी आपके दिल की भावनाओं को शब्द देने में मदद करेगी। आप इन शायरियों को अपने पार्टनर के साथ शेयर करके उन्हें बता सकते हैं कि दूरी के बावजूद आपका प्यार उतना ही गहरा है।

Leave a Comment