Love Shayari for Wife in Hindi – अपनी वाइफ के लिए लव शायरी: अपनी पत्नी के लिए प्यार को शब्दों में ढालना आसान नहीं होता, लेकिन Love Shayari for Wife in Hindi उस एहसास को बयां करने का सबसे खूबसूरत तरीका है। शादी के रिश्ते में प्यार, सम्मान, अपनापन और विश्वास हर दिन नए रंग भरते हैं, और ये रोमांटिक शायरी उसी अनकहे जज़्बात को आवाज़ देती है। यहाँ आपको पत्नी के लिए रोमांटिक शायरी, 2 लाइन शायरी,दिल छू लेने वाली शायरी और Husband Wife Love Shayari पढने को मिलेंगी जो आपके रिश्ते में प्यार बढ़ने में मदद करेंगी।

Love Shayari for Wife in Hindi | पत्नी के लिए रोमांटिक लव शायरी
फूल हूं मैं मेरी खुशबू तुम हो,
दिल हूं मैं मेरी धड़कन तुम हो।
जान हूं मैं और मेरी रूह तुम हो,
जिस्म हूं मैं और मेरी जिंदगी तुम हो।
दिल हूं मैं, मेरी धड़कन तुम हो,
जान हूं मैं, और मेरी रूह तुम हो…..
जिस्म हूं मैं, और मेरी जिंदगी तुम हो….
दूरी की तड़प हर रात रुला जाती है,
चाहत तेरी हर साँस में समा जाती है।
इश्क़ का ये हाल है ऐ मेरी जान,
तू पास न हो फिर भी रूह तुझसे मिल जाती है। 💞
इश्क तुझसे करता हूं मैं जिंदगी से ज्यादा,
मैं डरता नहीं मौत से तेरी जुदाई से ज्यादा,
चाहा तो आज्माले मुझे किसी और से ज्यादा,
मेरी जिंदगी में कुछ नहीं तेरी मोहब्बत से ज्यादा
चाहत है आज तुझे दिल में छुपा लूं,
चाहत है मोहब्बत को और बड़ा लूं,
कर के आज तुझे प्यार हर हद तक
Dil चाहत है तुझे खुद में समा लूं।
ज़रा देखना मेरे दिल को आ कर इसे हुआ क्या है,
पागलो की तरह धड़क रहा है जब से तुमने छूआ क्या है,
खुदा के दर पर भी तुम्हे इतना सोचता है
की हम भूल जाते हैं क्या नमाज, और दुआ क्या है।
तेरी मुस्कान में कुछ तो खास बात है,
जो हर लम्हे दिल को अपने साथ ले जाती है।
एक नज़र में ही सुकून दे जाती है,
जैसे हर दुआ उसी में सिमट जाती है। ❤️
हर घडी में हसाया तुमने,
हमें प्यार करना सिखाया तुमने,
खुशनसीब है हम जो
लाखो में एक जीवन साथी पाया हमने।
हम भी लिख रहे हैं एक किताब अपनी,
लिखना है जिसमे तुम्हारी चाहत है कितनी,
पर परेशान है हम एक सवाल को ले कर
किताब में लिखे तुम्हें “मोहब्बत या जान अपनी”।
लफ्जो में बयान नहीं होती,
सनम मोहब्बत हमसे हमारी,
जिंदगी तुम हो जान भी तुम हो
बस यही कहती है दिल की धड़कन हमारी।
दिल की किताब में गुलाब उनका था,
रात की नींद में ख्वाब उनका था,
कितना प्यार करते हो जब हमने पूछा,
मर जायंगे तुम्हारे बिना ये जबाब उनका था.
चाहत हुई तुमसे तो फिर बेइंतहा हुई
चाहा तो चाहतों की हद से गुजर गये
हमने खुदा से और कुछ मांगा न मांगा मगर
तुम्हें मांगा तो सिसकियों की हद से गुजर गये..
उम्मीद है कि “अपनी वाइफ के लिए लव शायरी” का यह खूबसूरत संग्रह आपके दिल की भावनाओं को शब्द देने में मदद करेगा। अपनी पत्नी के लिए प्यार भरी शायरी सिर्फ एक संदेश नहीं, बल्कि रिश्ते को और मजबूत बनाने का एक प्यारा जरिया है। इन रोमांटिक लाइनों के जरिए आप अपने जीवनसाथी को खास महसूस करा सकते हैं और अपने वैवाहिक जीवन में मिठास घोल सकते हैं।