Pregnancy Shayari for Wife | Emotional Shayari for Mom-to-Be

Pregnancy Shayari for wife is a beautiful way to express love, care, and excitement during this special phase of life. When a wife is expecting, every emotion becomes deeper and more meaningful. Through heartfelt Pregnancy Shayari, a husband can share his happiness, gratitude, and support for the woman who is about to become a mother. These words celebrate not just pregnancy, but the love that is growing along with the new life.

Discover beautiful pregnancy shayari for wife in Roman English to express love, care, and happiness during this special journey of becoming

Pregnancy Shayari for Wife in Hindi

मां बनना है एक जादुई एहसास,
यही बनाता है हर महिला को खास,
इससे जगती है एक नई आस,
मजबूत होता है रिश्ते का विश्वास।

प्रेगनेंसी की खुशियां होती हैं अनमोल,
लगा नहीं सकता कोई इसका मोल।

तुम्हारी प्रेगनेंसी लेकर आई है खुशियों की बहार,
लंबे समय से हमें चाहिए था यही उपहार,
अब तो है बस उस नन्हे मेहमान का इंतजार,
जिसे देंगे हम ढेर सारा प्यार।

हमारे सपने सच होने वाले हैं,
मुबारक हो हम दो से तीन होने वाले हैं।

सब कुछ चल रहा था नॉर्मल,
अचानक जिंदगी बहुत खास हो गई,
खुशी और बढ़ गई दोगुनी,
जब पत्नी मेरी प्रेगनेंसी टेस्ट में पास हो गई।

जब से तुम्हारी प्रेगनेंसी की खबर मिली है,
मुझे मेरी दुनिया हसीन लगने लगी है।

तुम्हारी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर,
खुदा से लगाती हूं यही फरियाद,
खुशियों से रहे तुम्हारी दुनिया आबाद,
मिलता रहे तुम्हें खुदा का आशीर्वाद।

बच्चे के जन्म के लिए कितने दर्द सह लेती हो तुम,
हमें भी बताओ आखिर ये कैसे कर लेती हो तुम।

हमारे जीवन में नया सवेरा आने वाला है,
खुशियों का हर फूल खिलने वाला,
चलो मिलकर मनाते हैं जश्न,
क्योंकि इस घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

देखा था जो सपना वो पूरा होने वाला है,
जल्द ही तुम्हारी गोद में हमारा कल आने वाला है।

हमारे घर आए राजकुमारी या राजकुमार,
हम सब मिलकर देंगे उसे एक बराबर प्यार,
कभी न करेंगे उससे तकरार,
चलो खुदा से लगाते हैं यही गुहार।

देखे बिना ही अपने बच्चे की देखभाल करती है,
एक मां अपनी औलाद के लिए कितना त्याग करती है।

रब से है एक ही गुजारिश,
पूरी करे तेरी हर ख्वाहिश,
बच्चे के जन्म के साथ,
तुम्हारे अंगने में हो खुशियों की बारिश।

मां बनने का सुख होता है एक वरदान,
इसलिए तो महिला कहलाती है महान।

खत्म हुआ लम्बा इंतजार,
आई है खुशियों की बहार,
देंगे हम उसे ढेर सारा प्यार,
अब तो बस है नन्हे फरिश्ते का इंतजार।

आने वाले नन्हे मेहमान के साथ हम नई दुनिया बसाएंगे,
साथ में मिलकर उसके ढेरों खुशियां मनाएंगे।

तुम्हारे अंदर बसी है एक नन्ही जान,
जन्म देकर उसे तुम बनोगी महान,
वही बढ़ाएगी इस घर की शान,
उस पर करेंगे हम सब कुछ कुर्बान।

प्रेगनेंसी एक खूबसूरत उपहार है,
महिलाओं के लिए यह तो एक शृंगार है।

वो छण भी होगा कितना प्यारा,
जब इस जहां में आएगा नन्हा मेहमान हमारा,
हम सबका होगा वो राज दुलारा,
और मां की आंखों का वो होगा तारा।

घर में है सभी को नन्हे मेहमान का इंतजार,
सब मिलकर करेंगे उसको भरपूर प्यार।

9 महीने का वो एहसास,
हर महिला के लिए होता है खास।
प्रेगनेंसी की बधाई!

खुशियों से सज जाता है महिला का संसार,
जब मिलता है उसे गर्भावस्था का उपहार।

गर्भावस्था होती है बेहद खास,
इसमें छिपा होता है मां बनाने का एहसास।

हमारे आंगन में खुशियां आने वाली हैं,
क्योंकि घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं।

Leave a Comment