पत्नी की खूबसूरत आँखों में छुपा प्यार अक्सर शब्दों से कहीं ज्यादा गहरा होता है। ऐसी ही भावनाओं को बयान करती हैं खूबसूरत आँखों पर शायरी और दिल छू लेने वाली aankhen shayari। कभी मुस्कान के साथ, तो कभी खामोशी में, ये नशीली आँखों पर शायरी दिल की हर बात कह देती है। अगर आप अपनी पत्नी की नजरों की तारीफ करना चाहते हैं, तो 2 line shayari on eyes in Hindi सबसे खूबसूरत तरीका बन सकती है। ये शायरी उनके प्यार, सादगी और मोहब्बत की चमक को शब्दों में ढाल देती है।

Wife ki Beautiful Eyes par Love Shayari – पत्नी की खूबसूरत आंखों पर शायरी
इश्क के फूल खिलते हैं तेरी खूबसूरत आँखों में,
जहाँ देखे तू एक नजर वहाँ खुशबू बिखर जाए।
नशीली आँखों से वो जब हमें देखते हैं,
हम घबरा कर आँखें झुका लेते हैं,
कौन मिलाये उन आँखों से आँखें,
सुना है वो आँखों से अपना बना लेते हैं।
तेरी आँखों की हर अदा खास लगती है,
इन्हें देख कर हर खुशी पास लगती है।
आँखें पढ़ लेता हूँ तेरी किताब की तरह,
हर राज़ छुपा है इनमें जवाब की तरह।
इन आँखों में जो नशा है, वो शराब में कहाँ,
जो एक नज़र में दिल लूट ले, वो बात जवाब में कहाँ।
री आँखों की गहराई में डूब जाना चाहता हूँ,
तेरी एक झलक में पूरी ज़िंदगी जी जाना चाहता हूँ।
आँखें तेरी कुछ यूँ बयां कर जाती हैं,
बिना बोले भी दिल की बात समझा जाती हैं।
आँखों ही आँखों में हुआ इकरार हमारा,
लफ्ज़ों की ज़रूरत ही कहाँ पड़ी दुबारा।
मुझे सब से ज्यादा पसंद तुम्हारी आँखें है..
क्योंकि ये मुझे देखती बहुत प्यार से है.!!
कुछ राज तो कैद रहने दो मेरी आंखों में,
हर किस्से तो शायर भी नहीं सुनाता..!!
उठती नहीं है आँख किसी और की तरफ,
पाबन्द कर गयी है किसी की नजर मुझे,
ईमान की तो ये है कि ईमान अब कहाँ,
काफ़िर बना गई तेरी काफ़िर-नज़र मुझे.
उसने आँखों से आँखें जब मिला दी,
हमारी ज़िन्दगी झूम कर मुस्कुरा दी,
जुबान से तो हम कुछ न कह सके,
पर आँखों ने दिल की कहानी सुना दी।
आँखों में मेरी कई लोगो ने पढ़ा है,
पिंजरे के पंछी सा दिल बेबस खड़ा है,
आज़ाद होकर खुले आसमां में उड़ने को बेकरार है,
किसी और का नहीं मुझे सिर्फ तेरा ही इंतेज़ार है।