वाइफ के लिए रोमांटिक शायरी – हर उस पति के दिल की आवाज़ है जो अपनी जीवनसाथी को खास महसूस कराना चाहता है। शादी के बाद प्यार को शब्दों में बयां करना रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। एक खूबसूरत रोमांटिक शायरी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और रिश्ते में नई मिठास घोल सकती है। चाहे सालगिरह हो, जन्मदिन हो या यूँ ही प्यार जताने का मौका—दिल से निकली हर शायरी आपकी वाइफ का दिन बना सकती है।
वाइफ के लिए रोमांटिक शायरी, Romantic Shayari for Wife in Hindi, Wife ke liye love shayari, पति के तरफ से पत्नी के लिए शायरी, Anniversary Shayari for Wife और Birthday Shayari for Wife अपनी पत्नी को खास महसूस कराने के लिए बेहतरीन लव शायरी और रोमांटिक लाइन्स यहाँ पाएं।

वाइफ के लिए रोमांटिक शायरी | Romantic Shayari for Wife in Hindi, Wife Love Shayari
वो रात, वो तन्हाई और तेरा साथ हो,
होठों से न सही, बस नज़रों से बात हो।
इतना डूब जाऊं मैं तेरी चाहत के समंदर में,
कि फिर न सुबह की फिक्र, न ज़माने की याद हो।
सॉंसों में बेताबी है,
आँखों में हैरानी है,
दिल के इन पन्नो पर,
सिर्फ तेरी कहानी है।🌹
तेरे होंठो की लाली आज मुझे बहका रही हैं
तेरे बदन की खुशबू मुझे महका रही हैं
मेरी जान तुझे वैलेंटाइन्स डे मुबारक हो,
आजा करीब तुझे छूने को बेचेनी बढ़ रही है
छुपा कर इश्क़ की खुशबू को
रखा नही जाता..!!
नज़र उसको भी पढ़ लेती है
जो लिखा नही जाता।🥰
मोहब्बत में न जाने कैसी ये अनहोनी हो गयी
पता ही नहीं चला कब किस से मोहब्बत हो गयी
उन्होंने मेरे करीब आकर मुझे सीने से लगाया
मौसम हसीं होते ही बिन मौसम बरसात हो गयी
मोहब्बत रंग लाती है जब
दिल से दिल मिलते हैं,
मुश्किल तो ये है कि,
दिल बड़ी मुश्किल से मिलते हैं।🌹
ना जन्नत में, ना ख्यालों में,
ना ही किसी ख़ज़ाने में,
सुकून दिल को मिलता है हमें
तुमसे नज़रें मिलाने में।❤️
किसी को चेहरे से मोहब्बत,
किसी को यादों से हो गई,
हमें तो आपसे मोहब्बत
आपकी बातों से हो गई,,
देखकर मुझे हल्का सा मुस्कुराती है,
जाने क्यों वो अपना हक मुझपे जताती है!!
हर कोई कहता है उसे बड़ा ही बेरहम,
पर मुझसे वो बड़े प्यार से बोलती है।।
मेरे दिल की नाजुक धड़कनों को,
तुमने धड़कना सिखा दिया,
जबसे मिला है प्यार तेरा,
गम में भी मुस्कुराना सिखा दिया।❣️..
अगर करीब आने का दिल करे
तो इतना करीब आना कि,
इस दिल को पता न चले
धड़कन तुम्हारी है या मेरी।🥰
सीने से लगाकर तुमसे बस
इतना ही कहना है,
मुझे जिंदगी भर आपके ही
साथ रहना है.!❣️
मेरी हर एक ख़ुशी हर बाते तेरी हैं
साँसों में छुपी ये साँस भी तेरी हैं,
दो पल भी नही रह पाते हम तेरे बिना
क्युकी ये धड़कनों की धड़कती हर एक आवाज तेरी हैं।।
यूँ तो हर एक मोहब्बत अमर नही होती
जब तक हमें दूसरे की फिकर नही होती,
हमें आपसे शिकवे चाहे हज़ारों हैं
पर तुम्हारे बिना ज़िंदगी बसर भी तो नही होती।।
हम ना ही अजनबी हैं ना ही पराए,
तुम और हम है एक रिश्ते के साए,
जब भी दिल चाहे हमें महसूस कर लीजिएगा,
क्युकी हम तो तुम्हारी हर मुस्कुराहट में समाए हैं ।
तेरी धड़कन ही #जिन्दगी का किस्सा हैं मेरा,
तू जिन्दगी का एक #अहम हिस्सा है मेरा,
मेरी ये मोहब्बत तुमसे सिर्फ़ लफ्जों की नही हैं,
तेरी रूह से रूह तक का #रिश्ता हैं मेरा ||
दिल की यादों में #सवारू तुझे
तू दिखे तो #आँखों में उतारू तुझे
तेरे नाम को अपने लबों पर ऐसे सजाऊं
सो जाऊ तो #ख्वाबों में पुकारू तुझे।।
सफ़र हमारा वही तक हैं जहाँ तक तुम हो,
नजर वहीं तक हैं हमारी जहाँ तक तुम हो,
हजारों फूल देखे होंगे इस गुलशन में मगर,
ख़ुशबू वही तक ही हैं जहाँ तक तुम हों।।
कभी जुदा ना हो पाये तुझसे, तू इतना प्यार भर दे,
जिंदगी में मेरी तू अपनी मोहब्बत आज भर दे,
जता ले प्यार तू भी मुझे, अपनी बाहो में ले कर,
फिर चाहे सुबह से शाम कर दे।
आज बना कर तुझे आइना, दीदार में करू
आज ले कर तुझे बाहों में, जी भर के प्यार में करू
भर लूं तुझे आज आगोश में अपने
मोहब्बत की हर हद में पार करू।
थोड़ी शरारत आज हो जाने दो,
क़रीब मुझे अपने थोड़ा और हो जाने दो,
हम दोनो ही ना बचा पाए आज खुद को
इतनी मोहब्बत की आग लग जाने दो।
तेरी भिगी पलको को होठो से चुम लू
तेरे सारे दुःख दर्द को मै आज पी लू
मेरी बाहो में भरकर आ मै तुझे सुला दु
मै आज तेरे हर इक गम को भुला दु…
तेरी आँखों में वो #कशिश है
जो दिल को छू #जाती है,,*
तेरी #बातों में वो #खुशी हैं
जो #रुह में समा #जाती है!❣️
पति के दिल की सबसे खूबसूरत धड़कन उसकी वाइफ होती है, और उसी एहसास को शब्दों में पिरोती है Romantic Shayari for Wife. प्यार, अपनापन और रोज़मर्रा की छोटी-छोटी खुशियों से सजी ये वाइफ के लिए रोमांटिक शायरी आपके जज़्बातों को आसान और खूबसूरत अंदाज़ में बयां करने का ज़रिया है। अगर आप अपनी पत्नी को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो ये शायरी दिल से दिल तक पहुंचने का सबसे प्यारा तरीका है।



