वाइफ की तारीफ शायरी | Wife Ki Tareef Shayari in Hindi

वाइफ की तारीफ शायरी – Wife Ki Tareef Shayari in Hindi – उन खूबसूरत एहसासों का संग्रह है, जिनमें पति अपने दिल की गहराइयों से अपनी पत्नी के प्यार, त्याग और साथ की सराहना करता है। पत्नी की मुस्कान, उसकी समझदारी और उसके समर्पण को शब्दों में पिरोकर लिखी गई ये रोमांटिक शायरी हर रिश्ते को और भी खास बना देती है। अगर आप अपनी जीवन संगिनी के लिए दिल छू लेने वाली तारीफ शायरी, लव शायरी फॉर वाइफ, या पत्नी के लिए दो लाइन शायरी ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको सबसे बेहतरीन और भावनात्मक शायरी का कलेक्शन मिलेगा।

अपनी प्यारी पत्नी के लिए दिल छू लेने वाली वाइफ की तारीफ शायरी पढ़ें। यहाँ आपको Wife Ki Tareef Shayari in Hindi की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक शायरी मिलेगी, जिससे आप अपनी पत्नी को खास महसूस करा सकें।

अपनी प्यारी पत्नी के लिए दिल छू लेने वाली वाइफ की तारीफ शायरी पढ़ें। यहाँ आपको Wife Ki Tareef Shayari in Hindi की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक शायरी मिलेगी, जिससे आप अपनी पत्नी को खास महसूस करा सकें।

वाइफ की तारीफ शायरी | Wife Ki Tareef Shayari in Hindi – दिल से पत्नी की खूबसूरत तारीफ

काबिलें तारीफ़ है मेरी सनम की अदायें,
ना…ना कहना और फिर शरमा कर बाहों में आना.

हर रात के चाँद पर है नूर का क़ब्ज़ा आपसे,
हर सुबह की ओस को गुरूर है आपसे,
हम कहना तो नहीं चाहते,
पर हम मर जायेंगे अगर कभी दूर हुए आपसे !

सलीका-ए-इश्क देख मैं पाँव चूमने की ज़िद नहीं करता,
झुक कर बस पाजेब पहनाता हूँ और हक़ जता देता हूँ।

आंखें मुझसे चुरा कर जब मुस्कुराती हो तुम,
सुंदर को और ज्यादा सुंदर बना देती हो तुम ।

जितना प्यारा चेहरा,
अदाएं भी उतनी ही खूबसूरत है,
सीरत की क्या तारीफ करूं,
मुझे भाती है तुम्हारी सूरत ।

कुछ तो यारो जिक्र करो, उनकी बाहों की कयामत का,
सिमटते हैं जब भी हम उनमें तो एहसास होता है जन्नत का।

तस्वीर में इस जिसका चेहरा है,
मेरे दिल पर पल पल अब उसी का सिर्फ पहरा है,
देखकर लगता है फोटो को उसकी,
रिश्ता जैसे कोई उससे गहरा है ।

ठीक से कुछ भी दिखाई नहीं देता मुझ को
एक चेहरा मिरे चेहरे पे झुका आता है
फना हम तो हो गए आंखे उनकी देखकर,
आइना ना जाने वो कैसे देखते होंगे।

एक छोटी सी बिंदी उस हसीन चेहरे को और भी हसीन बना देती है,
एक छोटी सी उनकी मुस्कुराहट उस हसीन मुखड़े को और सजा देती है।

ख़याल मे आता है जब उस का खूबसूरत चेहरा,
तो लबों पे अक्सर फर्याद आती है,
हम भूल जाते है उस के सारे सितम,
जब उस की थोड़ी सी मोहब्बत याद आती है.

तुम्हें तुम्हारी खूबसूरती का अहसास तक नहीं,
कभी मेरी निगाह से खुदका दीदार करके देखो.💛🌻

अंगड़ाई ली आपने और मुझपर यूं खुमार डाला,
एक ही अदा से जालिम तूने मुझे मार डाला।

नजरें उठाओ तो ठहर जाए सारा जमाना ,
हर अदा में तेरी एक अलग नजाकत है…
ये इश्क नहीं तो और क्या है बता दे,
कि तेरे जैसा कोई और न कयामत तक है…❤️

कभी सोचा हैं तुमने … क्या गुजरती हैं इस दीवाने पर __🤔🤔🤔
जब तुम जुल्फ बिखरा कर चलती हो …इन शानो पर …💓💓💓

न कोई दिखावा, न कोई बनावट की बात,
फिर भी इस चेहरे में है हज़ारों जज़्बात।

लफ्ज़ कम पड़ गए है,
तेरी तारीफ़ करने में.!!
तेरी सूरत ही कुछ ऐसी है,
खुद को भूल गए तुझे आजमाने में।

मुझे देखकर शर्म से नजरें चुरा लेती है वो,
उसे बेवफा न समझ लूं इसलिए,
चेहरे से जुल्फों को हटा जरा सा मुस्कुरा देती है वो।

देखे जो तुम्हे वो हर एक दीवाना हो जाये,
खूबसूरती ऐसी है तुम्हारी कि तुम्हे देख चांद भी शर्मा जाए।
जिंदगी की हर एक शाम हसीन हो जाये,
अगर मेरी इस जिंदगी में तू आ जाए।

हमारा क्या है हम तो जी लेंगे उनके बगैर,
दुख तो इन आंखों को, जो तड़पती हैं उन्हें देखे बगैर।

ये जो करती हैं जुल्फें पहरा तेरे चेहरे पर आकर,
छुपा लेते हैं बादल जैसे चांद को जाकर।

यूं न निकला करो आप अचानक रात को,
चांद बेचारा छुप जाएगा बादलों में, देखकर आपको।

तुझे पलकों पर बिठाने को जी चाहता है,
खूबसूरती की इंतेहा है तू, तुझे जिंदगी बनाने को जी चाहता है।

देखा उन्होंने ऐसी नज़र से कि मेरे होश उड़ गए,
देख उनका हुस्न जैसे कोई तार उनसे जुड़ गए

वाइफ की तारीफ शायरी दिल से निकले वो अल्फ़ाज़ होते हैं, जो पत्नी की मुस्कान, प्यार, समझदारी और साथ को खास एहसास में बदल देते हैं। wife ki tareef shayari सिर्फ़ तारीफ नहीं, बल्कि उस रिश्ते का जश्न है जहाँ मोहब्बत, सम्मान और अपनापन हर दिन नया लगता है। आपकी पसंदीदा शायरी कौन सी है? Comment में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *